रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर दरभंगा पुलिस अलर्ट, विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस क्रम में फेंकला थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम सिनुआर में, मोरो थानाध्यक्ष द्वारा ग्राम पंडौल में तथा लहेरियासराय थानाध्यक्ष द्वारा थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक की गई। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान डीजे (DJ) पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना को देने को कहा गया।
इसके अलावा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों का प्रसार न करें और सोशल मीडिया पर भी संयम बरतें। विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी भाईचारा कायम रखने पर विशेष जोर दिया गया।