दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कक्ष में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास को सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम है।
आज आयोजित जनसुनवाई में आयुक्त द्वारा विभिन्न आवेदनों पर सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण से संबंधित मामले तथा अन्य जनसमस्याएँ शामिल थीं।
आयुक्त ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का शीघ्र और विधिसम्मत निवारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य भी उपस्थित थे।