शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की तैयारी

दस्तक7मिडिया गौड़ा बौराम, दरभंगा।

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के गलमा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। युवक सड़क पर नशे की हालत में राहगीरों को परेशान कर रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गलमा गांव में एक युवक शराब पीकर उत्पात मचा रहा है। सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान गलमा निवासी सुशील राम के पुत्र संजीत राम के रूप में हुई है। उसे हिरासत में लेकर थाना लाया गया, जहां ब्रेथ एनालाइजर से जांच में उसके शरीर में 64 एमजी/100 एमएल अल्कोहल की मात्रा पाई गई, जो निर्धारित सीमा से अधिक है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी सार्वजनिक स्थान पर नशे में हंगामा कर रहा था, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।