कई मामलों की हुई सुनवाई, आधे मामलों का मौके पर निष्पादन
कई मामलों की हुई सुनवाई, आधे मामलों का मौके पर निष्पादन
कई मामलों की हुई सुनवाई, आधे मामलों का मौके पर निष्पादन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार सरकार के “निश्चय पार्ट–3 : सबका सम्मान -जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देशानुसार आज जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस जन सुनवाई की अध्यक्षता अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार एवं अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
जन सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनके सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया।
सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों में से लगभग आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के त्वरित निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, उद्योग विभाग से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।
सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित करें।
डीएम की अध्यक्षता में दरभंगा एयरपोर्ट सिविल एन्क्लेव की कनेक्टिविटी सुदृढ़ करने हेतु बैठक आयोजित
सौहार्दपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाएं सभी पर्व : जिलाधिकारी। असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्रवाई : वरीय पुलिस अधीक्षक, जिला शांति समिति की बैठक आयोजित