दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: विभिन्न मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग मामलों में बहेड़ा एवं हायाघाट थाना पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहेड़ा थाना कांड संख्या 421/25 में धारा 109 BNS के तहत नामजद अभियुक्त ललित कुमार यादव उर्फ लक्ष्मी यादव (पिता महेंद्र यादव), निवासी आधलोयाम, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के दौरान हायाघाट थाना पुलिस ने राकेश कुमार सिंह (पिता विंदा सिंह), निवासी हथौड़ी, थाना हायाघाट, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।
वहीं, बहेड़ा थाना कांड संख्या 103/26 में धारा 109 BNS के तहत प्राथमिकी अभियुक्त मो० मंजर (पिता शेख कासिम), निवासी पोहदी, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को भी गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा बहेड़ा थाना कांड संख्या 134/26 में धारा 30(a) उत्पाद अधिनियम के तहत अभियुक्त राजा यादव (पिता स्वर्गीय अजय यादव), निवासी दीपा टोला, बेनीपुर, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया गया।
दरभंगा में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश
खाकी पर दाग: शादीशुदा सिपाही और महिला सिपाही रंगे हाथ पकड़े गए, प्रेम प्रसंग ने मचाया हड़कंप ,दो परिवार बर्बादी की कगार पर, विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी