दरभंगा में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश
दरभंगा में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश
दरभंगा में पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए कड़े निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी पर्वों—ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा—को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को केवटी थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर ने की। वहीं, अलीनगर थाना परिसर में थानाध्यक्ष द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कमतौल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके अलावा कमतौल थाना क्षेत्र के अहिल्या स्थान, घनश्यामपुर थाना के ग्राम पाली, बड़गांव थाना के ग्राम पलवा तथा जमालपुर थाना के ग्राम जमालपुर एवं जक्सों में भी शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।
बैठकों में शांति समिति के सदस्यों, दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में प्रमुख रूप से डीजे (DJ) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, किसी भी प्रकार की घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाना को देने, भ्रामक अफवाहों के प्रसार से बचने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्वों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।