गौड़ा बौराम प्रखंड में पीएचसी का हुआ स्थानांतरण, आसी में क्षेत्र वासियों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, विधायक सुजीत कुमार ने की फीता काट कर उदघाटन

दस्तक 7मीडिया अमित झा गौराबौराम

दरभंगा जिले के गौड़ा बौराम प्रखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जो पहले बौराम पंचायत के बरदाहा गांव में संचालित हो रहा था, अब आसी पंचायत में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिसका उदघाटन विधायक सुजीत कुमार ने फीता काट कर किया। यह नया केंद्र आसी हाई स्कूल के समीप बने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में सुचारू रूप से कार्य करेगा। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। यहां एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड तथा ब्लड जांच जैसी आवश्यक सेवाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को जांच के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस मौके पर हेल्थ मैनेजर विजय श्रीवास्तव, प्रभारी चिकित्सक डॉ.अशोक कुमार, प्रखंड अनुश्रवण पदाधिकारी मुरारी झा, बीसीएम मनीषा कुमारी के अलावा पूर्व मुखिया देवचंद्र मिश्रा,लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार झा, जदयू अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार, वर्तमान मुखिया शिव शंकर मिश्रा, शुभम् मिश्रा एवं अल्पसंख्यक भाजपा के जाहिद आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि नए केंद्र के संचालन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।