मर्यादा और विश्वास का हनन, बिहार पुलिस के दो सिपाहियों की शर्मनाक करतूत
मर्यादा और विश्वास का हनन, बिहार पुलिस के दो सिपाहियों की शर्मनाक करतूत
मर्यादा और विश्वास का हनन, बिहार पुलिस के दो सिपाहियों की शर्मनाक करतूत
दस्तक7मिडिया, दरभंगा।
बिहार पुलिस को जिस पर समाज की सुरक्षा और नैतिकता बनाए रखने की जिम्मेदारी है, आज अपने ही दो जवानों के अनैतिक कृत्य के कारण चर्चा का विषय बनी हुई है। दरभंगा और मधेपुरा जिला बल में तैनात दोनों शादीशुदा
सिपाहियों के बीच के अवैध संबंधों ने न केवल दो हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरी खाकी वर्दी को भी दागदार किया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, दरभंगा जिला बल में तैनात महिला सिपाही (संख्या 1115) और मधेपुरा में तैनात पुरुष सिपाही (संख्या 697) के बीच लंबे समय से अनैतिक संबंध चल रहे थे। इस बात की भनक जब महिला सिपाही के परिजनों को लगी, तो उन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर दोनों सिपाहियों को एक बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पाया।मौके पर ही दोनों को हिरासत में ले लिया गया। पीड़ित पति ने संबंधित थाने में लिखित आवेदन देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। यह घटना केवल एक व्यक्तिगत विश्वासघात नहीं है, बल्कि इसके दूरगामी परिणाम हैं। पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि होता है। इस तरह की घटनाओं से आम जनता का पुलिस के प्रति नजरिया प्रभावित होता है। प्रेम और अनैतिकता के बीच फंसे इन दो व्यक्तियों ने अपने स्थापित वैवाहिक जीवन को दांव पर लगा दिया, जिसका खामियाजा अब उनके निर्दोष परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि वर्तमान में दोनों आरोपी सिपाहियों से पूछताछ करने के बाद पी आर बाउंड पर तत्काल छोड़ दिया गया है। इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गौड़ा बौराम प्रखंड में पीएचसी का हुआ स्थानांतरण, आसी में क्षेत्र वासियों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, विधायक सुजीत कुमार ने की फीता काट कर उदघाटन
गायघाट में पुलिस की गोली, जनता का दर्द: गायघाट की घटना और सवालों के घेरे में व्यवस्था