जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2.10 लाख, प्रखंड के 56 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2.10 लाख, प्रखंड के 56 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
जीविका दीदियों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2.10 लाख, प्रखंड के 56 हजार परिवारों को मिलेगा लाभ
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई, जीविका बिरौल के तत्वावधान में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुराना थाना चौक स्थित सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने की।
प्रशिक्षण का शुभारंभ जीविका के प्रेरणादायी गीत “इतनी शक्ति हमें देना दाता” के सामूहिक गान के साथ हुआ। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित बीपीएम आमोद कुमार शर्मा ने योजना के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़े प्रत्येक परिवार को उनकी पसंद का स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जा चुके हैं। अब लाभार्थी दीदियों को दूसरी किस्त के रूप में 20,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को कुल पांच किस्तों में 2,10,000 (दो लाख दस हजार) रुपये तक की सहायता राशि दी जानी है। बीपीएम ने बताया कि दूसरी किस्त जारी करने से पहले ऐप के माध्यम से दीदियों के वर्तमान रोजगार का तकनीकी आकलन किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जीविका मित्रों और सामुदायिक प्रेरकों को रोजगार आकलन की पूर्ण प्रक्रिया और आवश्यक शर्तों का प्रशिक्षण दिया। निर्देश दिया गया कि ग्राम संगठन स्तर पर 35-40 लाभार्थियों का बैच बनाकर उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू करें। प्रखंड क्षेत्र के 266 ग्राम संगठनों से जुड़ी लगभग 56 हजार जीविका दीदियों के रोजगार आकलन और प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। श्री शर्मा ने सभी जीविका कर्मियों और प्रेरकों से इस मिशन को सेवा भाव और लगन के साथ पूरा करने का आह्वान किया।
इस प्रशिक्षण सत्र में मुख्य रूप से अमित कुमार, माया शंकर कुमार, आलोक कुमार, इंदु कुमारी, तपन कुमार, सुदीप कुमार, इंद्रजीत कुमार, मनोज कुमार सहित लगभग 45 प्रतिभागी शामिल हुए।