डीएमसीएच में छात्रों का हंगामा: सहपाठी की पिटाई से भड़के, पैथोलॉजी विभाग में तोड़फोड़,तीन घंटे ठप रही जांच सेवा
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) में गुरुवार को मेडिकल छात्रों के हंगामे से अफरा-तफरी मच गई। सहपाठी की कथित पिटाई से आक्रोशित छात्रों ने सर्जिकल भवन स्थित क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग पर धावा बोल दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्रों का आरोप है कि बुधवार को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कहासुनी के दौरान एक डाटा ऑपरेटर ने एक यूजी छात्र के साथ मारपीट की थी। इसी घटना से नाराज छात्र गुरुवार को आरोपी की तलाश में विभाग पहुंचे, लेकिन दरवाजा बंद मिला। इससे गुस्साए छात्रों ने दरवाजे का शीशा तोड़ दिया। हालात बिगड़ते देख लैब तकनीशियन और डाटा ऑपरेटर अंदर कमरों में छिप गए।
