किशनगंज के अधिवक्ताओं की मांग :ईमानदार न्यायाधीश संजय अग्रवाल को फिर बनाया जाए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
किशनगंज के अधिवक्ताओं की मांग :ईमानदार न्यायाधीश संजय अग्रवाल को फिर बनाया जाए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
किशनगंज के अधिवक्ताओं की मांग :ईमानदार न्यायाधीश संजय अग्रवाल को फिर बनाया जाए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश
दस्तक 7मीडिया /किशनगंज /विधि संवाददाता
किशनगंज। जिले के अधिवक्ताओं ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को आवेदन भेजकर पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय अग्रवाल की पुनः किशनगंज में पदस्थापना की मांग की है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके कार्यकाल के दौरान न्यायिक व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता स्पष्ट रूप से दिखाई देती थी।
मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए पत्र में अधिवक्ताओं ने उल्लेख किया है कि जब संजय अग्रवाल किशनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यरत थे, तब उन्होंने न्यायिक व्यवस्था को भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए। इससे न केवल अधिवक्ताओं को, बल्कि आम जनता को भी समय पर और निष्पक्ष न्याय मिल सका।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि कुछ अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं न्यायिक पदाधिकारियों की कथित साजिश के चलते उनका तबादला कर दिया गया, जिससे न्यायिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा कि संजय अग्रवाल एक ईमानदार, अनुशासनप्रिय, समय के पाबंद और कर्तव्यनिष्ठ न्यायिक अधिकारी हैं, जिनकी कार्यशैली से न्यायपालिका की गरिमा मजबूत हुई थी।
अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधीश से आग्रह किया है कि जनहित और न्याय व्यवस्था की मजबूती को ध्यान में रखते हुए संजय अग्रवाल को पुनः किशनगंज में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित किया जाए।