एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नवनिर्मित डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सभागार में आज दरभंगा जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के मछुआरों एवं संभावित लाभार्थियों के लिए “एक दिवसीय कार्यशाला-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार, पशु शल्य चिकित्सक डॉ. समरेन्द्र बहादुर सिंह तथा जिला गव्य विकास पदाधिकारी श्री रौबिन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जिला मत्स्य पदाधिकारी श्री अनुपम कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के मछुआरों एवं संभावित लाभार्थियों को केंद्र सरकार की विभिन्न मत्स्यिकी विकास योजनाओं, जैसे—PMMSY, PM-MKSSY एवं FIDF आदि के संबंध में जागरूक करना है, ताकि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, लाभार्थियों की वार्षिक आय में वृद्धि होगी तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर जिला मत्स्य कार्यालय के सभी मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी सहित सैकड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के मत्स्य कृषक एवं मछुआरे उपस्थित रहे।