शिवदाहा में चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली गई:551 महिलाओं-कन्याओं ने भाग लिया, आठ दिवसीय कथा का आयोजन होगा

दीपक कुमार। गायघाट
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार को कलश स्थापना के साथ हो गई। शिवदहा पंचायत समेत जिलेभर के देवी मंदिरों, पूजा पंडालों और घरों में श्रद्धालु विधि-विधान से कलश स्थापित कर मां दुर्गा की आराधना में जुट गए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जा रही है।
महेशवारा हाई स्कूल सहित विभिन्न पूजा स्थलों पर विशेष पूजन का आयोजन किया गया है। यहां कलश स्थापना के साथ-साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ भी जारी है।
एक सप्ताह तक कथा का भी आयोजन होगा
कई इलाकों में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। पूरे माहौल में भक्ति और उत्साह का रंग देखने को मिला।
पूजा पंडालों और मंदिरों में शाम के समय महाआरती का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए ग्रामीण चुनचुन सिंह ने कहा कि यहां एक सप्ताह तक कथा आयोजित की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
नवरात्र के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में धार्मिक वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु शक्ति की उपासना में लीन हैं।