बेता स्थित इंजीनियर्स इंडेन गेस सर्विस पर गैस आपूर्ति में लापरवाही का आरोप, उपभोक्ता ने डीएम से की कार्रवाई की मांग

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता,
इंजिनियर्स इण्डेन गैस सर्विस,बेंता,लहेरियासराय द्वारा गैस की आपूर्ति में सेवा में त्रुटि व लापरवाही और आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का उलंघन करने का मामला प्रकाश में आया है।शाहगंज बेंता निवासी इण्डेन गैस उपभोक्ता अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने गुरुवार को दरभंगा के जिला पदाधिकारी को आवेदन पत्र सौंपकर इंजिनियर्स गैस एजेंसी बेंता ,लहेरियासराय के विरुद्ध सेवा मे त्रुटि व लापरवाही, तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम का उलंघन करने को लेकर एजेंसी के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।डीएम को समर्पित आवेदन में गैस उपभोक्ता श्री चौधरी ने अंकित किया है कि उपभोक्ता संख्या 43363 से गत 12 मार्च को ऑन लाईन गैस की कीमत 1001 रुपया प्राप्त कर लेने के बाद भी 19 मार्च तक गैस की आपूर्ति नही करने की बातों का उल्लेख किया है।जबकि उक्त गैस एजेंसी ने गैस की राशि के साथ आपूर्ति चार्ज भी जोड़कर 1001 रुपये प्राप्त किया है।यह सेवा मे त्रुटि व लापरवाही, तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों का खुलेआम उलंघन किया है।आवेदक श्री चौधरी ने आवेदन पत्र की प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,दरभंगा, और प्रभारी जिला आपदा प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई हेतू समर्पित किया है।