पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी गाड़ी से विदेशी शराब जब्त, 5 गिरफ्तार,भेजे गए जेल

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के अभियान के तहत दरभंगा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान एक चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस मामले में गाड़ी में सवार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि बुधवार की देर रात की है। बिरौल थाना के पु०अ०नि० सह अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी। रात के लगभग 11:30 बजे, उचटी पुल के पास पचारी जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध चार पहिया वाहन (पंजीकरण संख्या- BR33AV7008) को रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखकर वाहन में सवार व्यक्ति घबराने लगे।जब वाहन की सघन तलाशी ली गई, तो चालक की सीट के पीछे रखे बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 1.125 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वहीं एक चार पहिया गाड़ी (BR33AV7008) जब्त किया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मोहन सिंह, रमेश कुमार यादव,सुरेश यादव,आशीष कुमार राय, संदीप कुमार राय ग्राम नदियां थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के रूप में किया गया। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं (U/S 30(a)/41(i)) के तहत मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।