दरभंगा पुलिस का एक्शन: वारंटियों की गिरफ्तारी, इश्तिहार तामिला और शराब के खिलाफ अभियान तेज

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी, इश्तिहार तामिला और अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया है।

विशनपुर थाना कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा विशनपुर थाना कांड संख्या 122/25 (दिनांक 18/09/25) में धारा 103(1)/126(2)/115(2)/109(1)/352/351(2)/329(3)/329(4)/3(5) BNS के तहत निर्गत इश्तिहार वारंटियों—सोनू सहनी, कृष्णा सहनी, पप्पू सहनी (पिता शत्रुघन सहनी), अंजली देवी (पति सोनू सहनी), नंदनी देवी (पति कृष्णा सहनी) एवं अवधेश सहनी (पिता स्व. त्रिवेणी सहनी), सभी निवासी विशौल—के घर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया।

बड़गांव थाना कार्रवाई

अवैध शराब के विरुद्ध अभियान के तहत सूचना के आधार पर 24 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ अरविन्द राय (पिता स्व. उमेश राय), निवासी मिसी थाना कुशेश्वरस्थान, को गिरफ्तार किया गया।

बहेड़ी थाना कार्रवाई

बहेड़ी थाना कांड संख्या 299/25 में न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटी अमन उर्फ रमन कुमार झा (पिता संजीव झा), निवासी सुसारी, के घर इश्तिहार का विधिवत तामिला किया गया।

मनीगाछी थाना कार्रवाई

मनिगाछी थाना कांड संख्या 146/22, धारा 30(a) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त दीपू सहनी (पिता बच्चा बाबू सहनी), निवासी जगदीशपुर थाना नेहरा, को गिरफ्तार किया गया।

लहेरियासराय थाना कार्रवाई

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी में मोहम्मद मुर्तुजा कुरैशी एवं मुमताज कुरैशी (दोनों पिता ऐनुल कुरैशी), निवासी यूसुफगंज, को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

कुशेश्वरस्थान थाना कार्रवाई

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में 6 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ संजन पासवान (पिता स्व. अघोरी पासवान), निवासी पचाहारा बुजुर्ग, को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा NBW वारंटी सुरेश पासवान (पिता अशर्फी पासवान), निवासी कुमारी, को भी गिरफ्तार किया गया।

सिमरी थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

सिमरी थाना कांड संख्या 261/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त संतोष भगत पिता सुरेश भगत साकिन बल्हा जयनारायण थाना चकमेहसी जिला समस्तीपुर को दरभंगा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घनश्यामपुर थाना द्वारा की गई कार्रवाई।

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-67/26 धारा-109(1)BNS के प्राथमिकी अभियुक्त जगमोहन राम पिता रामेश्वर राम साo कुमरौल थाना घनश्यामपुर जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।