बिरौल के कमरकलां में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन, 173 मवेशियों की हुई जांच
बिरौल के कमरकलां में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन, 173 मवेशियों की हुई जांच
बिरौल के कमरकलां में पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन, 173 मवेशियों की हुई जांच
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा बुधवार को बिरौल प्रखंड के ग्राम कमरकला में एक दिवसीय पशु बांझपन निवारण कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को जागरूक करना और मवेशियों में बांझपन की समस्या का समाधान करना था।
शिविर में स्थानीय पशुपालकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 92 किसानों/पशुपालकों ने पंजीकरण कराया। शिविर के दौरान कुल 173 मवेशियों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। यह कार्यक्रम डॉ. नंद किशोर (भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, देवकुलीधाम) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके साथ डॉ. कुमार प्रशांत (भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी, पड़री) ने भी पशुओं की जांच की और पशुपालकों को उचित प्रबंधन के टिप्स दिए। शिविर के सफल संचालन में अशोक कुमार (डाटा एंट्री ऑपरेटर), सतीश कुमार झा, मनीष कुमार, राम शंकर शर्मा, कुमार नीलकमणि, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, श्रवण कुमार और नीतिश कुमार यादव योगदान रहा।