प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की हिदायत और जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद नहीं शुरू हुई होम डिलीवरी,’जय माता दी इंडेन’ पर गंभीर आरोप।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की हिदायत और जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद नहीं शुरू हुई होम डिलीवरी,’जय माता दी इंडेन’ पर गंभीर आरोप।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की हिदायत और जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद नहीं शुरू हुई होम डिलीवरी,’जय माता दी इंडेन’ पर गंभीर आरोप।
दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
स्थानीय प्रशासन और जिला आपूर्ति विभाग के कड़े निर्देशों के बावजूद बिरौल में एलपीजी गैस एजेंसियों की तानाशाही थमने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि गोदामों में रसोई गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक होने के बाद भी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रशासन के बार-बार किए जा रहे प्रयासों को दरकिनार कर कुछेक गैस एजेंसी संचालक अपनी मनमानी पर उतारू हैं। जबकि कुशेश्वरस्थान में होम डिलीवरी शुरू कर दिया गया है। उपभोक्ताओं का सबसे अधिक आक्रोश ‘जय माता दी इंडेन गैस एजेंसी बिरौल’ के संचालक के खिलाफ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस लंबे कतार में खड़े सही उपभोक्ताओं के आर में गैस के अवैध कारोबार करने वाले लोगों को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस एजेंसी द्वारा सरकारी आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। होम डिलीवरी व्यवस्था ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जब उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई, तो प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशिष कुमार ने एजेंसी संचालक से फोन पर बात कर उन्हें कड़ी हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इससे पूर्व, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने भी सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि उपभोक्ताओं के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाना सुनिश्चित करें। लेकिन विडंबना यह है कि धरातल पर इन आदेशों का कोई असर नहीं दिख रहा है और संचालक अपनी ही धुन में काम कर रहे हैं। चूंकि संचालक का स्पष्ट कहना है कि इनके पास कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं है।
प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि बिरौल में बुधवार से हर हाल में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू करने का निर्देश दिया गया है। जबकि कुशेश्वरस्थान में रसोई गैस सिलेंडर होम डिलीवरी शुरू कर दिया गया है।
“प्रशासन उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि एजेंसी संचालक सरकारी आदेशों का उल्लंघन जारी रखते हैं, तो उन पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी–
आशिष कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, बिरौल