बेनीपुर विधायक के आरोपों पर बढ़ी कानूनी कार्रवाई, 30 मार्च को शपथपूर्वक बयान

दस्तक 7मीडिया ,दरभगा/विधि संवाददाता

सिविल कोर्ट दरभंगा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जुनेद आलम की अदालत में
बेनीपुर के जद यू विधायक विनय कुमार चौधरी ने बुधवार को अपने अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह के साथ उपस्थित हुए। विधायक श्री चौधरी द्वारा संस्थित कराये गये मुकदमा के सन्दर्भ मे अधिवक्ता कृष्णकुमार मिश्रा ने न्यायालय में परिवादपत्र के कानूनी बिन्दुओं की ब्याख्या की।सीजेएम श्री आलम ने परिवादपत्र में लगाए गये अपराध की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा में जांच साक्ष्य और अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सप्तम की अदालत में परिवादपत्र को स्थानांतरित कर दिया है।अब इस मुकदमां में आगामी 30 मार्च को एसीजेएम सप्तम की अदालत में परिवादपत्र के समर्थन में विधायक श्री चौधरी का शपथपूर्वक बयान दर्ज होनी है। बताते चलें कि न्यायालय में संस्थित परिवाद पत्र में विधायक श्री चौधरी ने बेनीपुर के प्रखंड राजद अध्यक्ष नीलाम्बर यादव को आरोपी बनाया है।जिसमें आरोप लगाया है कि चुनाव परिणाम प्रभावित करने की मंशा से आरोपी यादव ने जनमानस में क्षेत्रीय विद्वेष फैलाकर असत्य,बेबुनियाद और भ्रामक, आधारहीन, मानहानिकारक और कलंकित करने कि नियत से दो स्थानीय यू-ट्यूब चैनल “बेनीपुर न्युज” और “जागु मैथिल” के समक्ष साक्षात्कार के माध्यम से असत्य कथन प्रसारित जानबूझकर किया कि “केन्द्रीय विद्यालय” को बेनीपुर से हटवाकर हायाघाट स्थानान्तरित करवा देने का आरोप लगाकर बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं में असंतोष, आक्रोश पैदा करने का आपराधिक कृत्य करने का आरोप लगाया है।जिससे परिवादी का विकासात्मक छवि पर कुठाराघात तथा शारीरिक,मानसिक आघात लगी है।इससे आहत विधायक श्री चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दो बार लीगल नोटिस भेजकर इस अपराध के लिए माफी मांगने और प्रसारित असत्य और भ्रामक खबर का खंडन करने को कहा ।लेकिन आरोपी टाल मटोल करते रहे।लाचारी में विधायक श्री चौधरी ने सीजेएम कोर्ट में आपराधिक मुकदमा संस्थित कराकर न्याय की फरियाद किया है।सीजेएम ने परिवाद पत्र सं.230/26 को पंजीकृत करते हुए अगली तिथि 30 मार्च निर्धारित करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई के लिए एसीजेएम षष्टम की कोर्ट में परिवाद पत्र अभिलेख स्थानांतरित कर दिया है।
फोटो-
अपने अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह के साथ न्यायालय से बाहर जाते विधायक विनय कुमार चौधरी,एवं अन्य।