डीएमसीएच में बवाल: जूनियर डॉक्टर–डेटा ऑपरेटर में मारपीट, पैथोलॉजी सेवा ठप; एक बर्खास्त
डीएमसीएच में बवाल: जूनियर डॉक्टर–डेटा ऑपरेटर में मारपीट, पैथोलॉजी सेवा ठप; एक बर्खास्त
डीएमसीएच में बवाल: जूनियर डॉक्टर–डेटा ऑपरेटर में मारपीट, पैथोलॉजी सेवा ठप; एक बर्खास्त
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
डीएमसीएच में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जूनियर डॉक्टर और डेटा ऑपरेटर के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद आक्रोशित यूजी छात्रों ने सेंट्रल पैथोलॉजी लैब का कामकाज ठप कर दिया और जमकर हंगामा किया।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रिंसिपल डॉ. यूसी झा और अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा सहित कई वरीय चिकित्सक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि पैथोलॉजी लैब के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर किसी बात को लेकर जूनियर डॉक्टर और डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। घटना के बाद डेटा ऑपरेटर ड्यूटी छोड़कर फरार हो गया।
स्थिति को संभालने के लिए अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डेटा ऑपरेटर सत्यम कुमार को बर्खास्त कर दिया, लेकिन छात्र इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं दिखे।
इसी बीच गुस्साए छात्रों ने दोबारा लैब में घुसकर एक अन्य कर्मी उदयशंकर सिंह के साथ भी विवाद कर लिया, जो फिर मारपीट तक पहुंच गया। लगातार हो रहे हंगामे के कारण सेंट्रल पैथोलॉजी की जांच सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन ने स्थिति को सामान्य करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।