दरभंगा पुलिस की कारवाई : शराब तस्करी पर शिकंजा, कई गिरफ्तार, वारंटियों के घर चिपकाया इश्तिहार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा पुलिस ने अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई की है।

नदी थाना कांड संख्या 06/26 के प्राथमिकी अभियुक्त पुष्पम कुमार (21 वर्ष), पिता प्रवीण दास, निवासी क्यूटगामा वार्ड-07, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नदी थाना पुलिस द्वारा की गई।

इसी क्रम में, मनिगाछी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टेंपू की तलाशी ली, जिसमें सीट के नीचे चदरा से बने तहखाने से 224.4 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेंपू को जब्त करते हुए चालक सह शराब कारोबारी रतन कुमार यादव, पिता जगदीश यादव, निवासी कुसंडीह, थाना नवराजपुर, जिला सिरहा (नेपाल) को गिरफ्तार किया।

वहीं भालपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरिया (तारसराय स्टेशन रोड) में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 61.2 लीटर नेपाली देशी सौरभ सोफिया शराब जब्त की है।

इसके अलावा, न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार वारंटियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। कमतौल थाना पुलिस ने गोविंद शशि कांत ठाकुर और अमजद हुसैन के घर इश्तिहार तामिला किया। वहीं बहादुरपुर थाना ने विशनपुर थानाध्यक्ष के सहयोग से महेश यादव के घर इश्तिहार चिपकाया।