बंद गुमटी पार करना पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, दोनार रेलवे गुमटी के पास सोमवार देर रात हुआ हादसा, मंगलवार को कराया गया पोस्टमार्टम

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लहेरियासराय रेलखंड पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान हायाघाट थाना क्षेत्र के रतनपुरा निवासी राज कुमार यादव के पुत्र संतोष यादव (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार रात गुमटी बंद रहने के बावजूद संतोष रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक आई ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत बहादुरपुर थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि संतोष मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और रोजाना काम के सिलसिले में गांव से दरभंगा आता-जाता था। वह घर का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा है। संतोष अपने पीछे पत्नी और तीन साल के एक मासूम बेटे को छोड़ गया