दरभंगा में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
दरभंगा में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
दरभंगा में ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के निर्देशन में मंगलवार (17 मार्च 2026) को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी पर्व ईद, रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस क्रम में बहेड़ा, सिमरी, सकतपुर एवं कमतौल थाना परिसर में थानाध्यक्षों द्वारा बैठक की गई। वहीं फेंकला थानाध्यक्ष ने ग्राम पररी, विशनपुर थानाध्यक्ष ने हनुमान नगर प्रखंड, अलीनगर थानाध्यक्ष ने ग्राम धमुआरा एवं रूपसपुर, केवटी थानाध्यक्ष ने मझिगामा मंदिर परिसर, सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने ग्राम भरवाड़ा तथा सोनकी थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शांति समिति के सदस्यों, दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान सभी को पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल थाना को देने, भ्रामक अफवाहों से बचने तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।