दरभंगा पुलिस केंद्र में रैतिक परेड आयोजित, SSP ने किया निरीक्षण

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र में वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। SSP ने परेड ग्राउंड, बैरक, शाखाओं और वाहनों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस, अनुशासन और एकरूपता बनाए रखना रहा। इस दौरान दौड़, ड्रिल, टर्नआउट चेक कर वर्दी की स्वच्छता व अनुशासन की जांच की गई। साथ ही प्रशिक्षु सिपाहियों के सर्वांगीण विकास के लिए योग प्रशिक्षण भी कराया जा रहा है।