डीएम की अध्यक्षता में बिहार दिवस-2026 की तैयारी तेज, 22 मार्च को लहेरियासराय में होगा मुख्य समारोह
डीएम की अध्यक्षता में बिहार दिवस-2026 की तैयारी तेज, 22 मार्च को लहेरियासराय में होगा मुख्य समारोह
डीएम की अध्यक्षता में बिहार दिवस-2026 की तैयारी तेज, 22 मार्च को लहेरियासराय में होगा मुख्य समारोह
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार दिवस-2026 के भव्य और सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों और जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बिहार दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में 22 मार्च की सुबह 8:30 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन में बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक एकता का संदेश प्रसारित हो सके।
नगर निगम को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों और गलियों में स्थित प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 22 मार्च 2026 को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, लहेरियासराय में किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चयन प्रक्रिया अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) की अध्यक्षता में कराई जाएगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेक्षागृह परिसर में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) राकेश कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, सामान्य शाखा प्रभारी वृषभानु चंद्रा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार, जिला खेल पदाधिकारी परिमल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।