डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के अनुपालन तथा आमजन में जागरूकता बढ़ाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग के मामलों में नियमित एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी शमन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि विशेष वाहन जांच अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जांच की जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए।
बैठक में दरभंगा शहरी क्षेत्र में परिचालित वाहनों की पहचान को सुव्यवस्थित करने हेतु कलर कोडिंग प्रणाली लागू करने के संबंध में भी चर्चा की गई।
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने पर भी बल दिया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।