एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी लाने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सैदनगर, लहेरियासराय में निर्माणाधीन एलिवेटेड पथ का आज जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर विभागीय मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
उन्होंने संबंधित अभियंताओं को नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करने एवं कार्य की सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि एलिवेटेड पथ के निर्माण से लहेरियासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी तथा आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।