बीएड नियमित की एनएसएस इकाई के तत्त्वावधान मे जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित,वस्त्र हमारी मूलभूत आवश्यकता, जिसके दान से हमारे अंदर दया, सहानुभूति एवं परोपकार की भावना होती है विकसित- डॉ अरविन्द।
भारतीय संस्कृति में वस्त्रदान अत्यंत पुण्य एवं श्रेष्ठ कार्य जो मानवता, करुणा एवं सह-अस्तित्व का प्रतीक- डॉ चौरसिया
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दूरस्थ शिक्षा निदेशालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित बी.एड. (नियमित) की एनएसएस इकाई द्वारा आज जरुरतमंदों के लिए वस्त्र-वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार मिलन ने कहा कि विभाग समय-समय पर समाजसेवा उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है, ताकि युवाओं में संवेदनशीलता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना का भी विकास हो।



