ट्यूलिप येलो में समस्याओं को लेकर प्री-आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण बैठक
ट्यूलिप येलो में समस्याओं को लेकर प्री-आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण बैठक
ट्यूलिप येलो में समस्याओं को लेकर प्री-आरडब्ल्यूए की महत्वपूर्ण बैठक
दस्तक7मिडिया,आर के जायसवाल, गुरुग्राम।
ट्यूलिप येलो सोसाइटी में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्री-आरडब्ल्यूए की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सोसाइटी के निवासियों एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बिजली-पानी आपूर्ति, मंदिर, 24 मीटर सड़क, प्रदूषण नियंत्रण तथा सामान्य रख-रखाव से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। प्री-आरडब्ल्यूए सदस्यों ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाया जाएगा तथा उनके समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे। साथ ही, निवासियों से भी सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का अनुरोध किया गया। गौरतलब है कि सोसाइटी में शीघ्र ही कुछ टावर्स का पजेशन शुरू होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति एवं स्वेच्छा से कुछ निवासियों ने मिलकर प्री-आरडब्ल्यूए का गठन किया है। समिति के सक्रिय सदस्यों में अंकित गंभीर,अंकित अरोड़ा, सुनील, पूजा बंसल, प्राची माथुर, राहुल गोयल,शांतनु, साहिल कपूर, पीयूष मोहता, सौरभ गोयल, हितेश, नवीन, जतिन दहिया एवं इं.आर.के.जायसवाल (समाजसेवी) शामिल थे। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही एक औपचारिक आरडब्ल्यूए गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि सोसाइटी के विकास एवं प्रबंधन को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाया जा सके। अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सोसाइटी के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।