भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख,लोंगों में हाहाकार।
भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख,लोंगों में हाहाकार।
भीषण अग्निकांड से मची अफरा-तफरी, लाखों की संपत्ति राख,लोंगों में हाहाकार।
दस्तक 7मीडिया, गौड़ा बौराम, दरभंगा।
प्रखंड क्षेत्र के आधारपुर पंचायत अंतर्गत बाथ गांव में मंगलवार को आग लगने की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में स्थानीय निवासी मोहन झा के घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं देखते ही देखते जलकर नष्ट हो गईं। आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल जहां क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं कुछ मवेशी झुलस गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुट होकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने अंचल प्रशासन से सहायता एवं उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं स्थानीय प्रशासन से घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।