दरभंगा ,एक संवाददाता
यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की ओर से कल दिनांक 17 सितम्बर 2023 को यानि रविवार के दिन 11 बजे पूर्वाह्न से दरभंगा ऑडिटोरियम (आयुक्त कार्यालय के सामने), लहेरियासराय में अंतर विद्यालय राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया हैं ।
क्लब के अध्यक्ष हीरा कुमार झा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता क्लब के महत्त्वपूर्ण कार्यक्रमों में से एक है, जिसका आयोजन वर्षों पूर्व से होता आ रहा है।
इस वर्ष भी उक्त प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित की जा रही हैं, जिसमें जिला के 16 विद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के उद्घाटन करने हेतु व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनोद कुमार तिवारी और मुख्य अतिथि के रूप मे दरभंगा के जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन ने अपनी सहमति प्रदान की है। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरीय अधिवक्ता श्री सुरेन्द्र कुमार चौधरी हैं ।
इस मौके पर क्लब के सचिव डॉ मो० हयातुल्लाह खान राजू और संयोजक डॉ अभय कुमार कश्यप के अलावे संरक्षक मंडल के सभी सदस्यों सहित सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

