दरभंगा ,संजय कुमार राय

सिंहवाड़ा थाना की पुलिस ने भैंस चोरी के मामले मे बड़ा उदभेदन किया हैं। इस उदभेदन से निजी चालक रखने वाले पुलिस अधिकारियों के लिये एक सबक हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा पुलिस ने दो भेंस चोर को गिरफ्तार किया हैं।ये दोनों चोर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा का हैं। इसमें पहला नाम उत्तम यादव के पुत्र संतोष यादव का हैं वहीं दूसरा नाम बदरे आलम उर्फ मुन्ना के पुत्र मों तुफैल का हैं। इसके पकड़े जानें से पुलिस विभाग द्वारा रखें गये निजी चालकों पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया हैं। कोई भी पुलिस अधिकारी जब निजी चालक रखते हैं तो क्या उसका चरित्र सत्यापन नहीं करते हैं ,अगर चरित्र सत्यापन नहीं करते हैं तो बड़ा सवाल हैं।
दरअसल इस दोनों चालक को सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष ने चोरी गई भेंस के साथ बरामद किया हैं। थानाध्यक्ष मुकेश मंडल ने भेंस चोरी के मामले मे दर्ज कांड 171/23के मामले मे दोनों की गिरफ्तारी की हैं और बारीकी से अनुसंधान के क्रम मे चालक संतोष यादव को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि संतोष के पास एक पीक अप गाड़ी हैं जिसका इस्तेमाल भेंस चोरी मे किया गया हैं। थानाध्यक्ष मुकेश मंडल एवं उनके सहयोगी अनुसंधान के क्रम मे उस पिकअप के नंबर से अवगत हुये कि यह पिकअप किसका हैं। इस कांड मे दो भेंस चोर की गिरफ्तारी से अब क्षेत्र मे जानवरों की चोरी पर विराम लगेगा।