दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप जब्त: बिना नंबर के टेंपो से 224.400 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक गिरफ्तार,टेम्पो के तहखाने से मिला नेपाली शराब।

दस्तक 7मीडिया /मनीगाछी 

अगर मन में बेहतर पुलिसिंग का जज्बा हो तो कुछ भी किया जा सकता हे ,हाल के दिनों में मनीगाछी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने शराब बनाने की मिनी गण फेक्टरी का उद्भेदन किया था ,इससे पुर्व भी भारी शराब की बरामदगी उन्होंने की थी।आज फिर भारी मात्रा में नेपाल निर्मित शराब की बरामदगी की हे।

मनिगाछी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के काले रंग के PIAGGIO टेंपो से 224.400 लीटर ‘मामाश्री’ नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान टेंपो के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो नामजद शराब कारोबारी फरार बताए जा रहे हैं।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को पूर्व से तैनात गुप्तचर के माध्यम से सूचना मिली थी कि बथिया गांव के बिजली मुखिया (पिता–तेतर मुखिया) तथा कठरा गांव के गोविंद झा (पिता–बऊअन झा) द्वारा एक काले रंग के बिना नंबर प्लेट वाले PIAGGIO टेंपो से शराब की खेप लेकर आ रहें है। इसी सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष पुलिस टीम के दल-बल के साथ छापेमारी के लिए निकल पड़े।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के PIAGGIO टेंपो को पकड़ा। वाहन का इंजन नंबर S1A9145911 और चेसिस नंबर MBX0006FFZA081108 पाया गया। जब टेंपो की विधिवत तलाशी ली गई तो अगला, बीच वाला और पीछे वाले सीट के नीचे लोहे की चादर से बने गुप्त तहखाने में शराब छिपाकर रखी गई थी।

पुलिस ने वहां से 224.400 लीटर ‘मामाश्री’ नेपाली शराब बरामद कर विधिवत जप्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया। मौके से टेंपो चालक सह शराब कारोबारी रतन कुमार यादव (पिता–जगदीश यादव), ग्राम कुसंडीह, थाना नवराजपुर, जिला चीरहा (नेपाल) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि नामजद दोनों शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।