दरभंगा पुलिस की कार्रवाई: शराबबंदी, वारंटी और नशेड़ियों पर शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर शराबबंदी कानून, वारंट और अन्य मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थानों की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रसारित किया।
सोनकी थाना की कार्रवाई
सोनकी थाना कांड संख्या 33/26 दिनांक 14.03.2026, धारा 30(A) बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के प्राथमिकी अभियुक्त पारस यादव (पिता स्व. उपेन्द्र यादव), ग्राम सहिला, थाना सोनकी, जिला दरभंगा को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार किया।
इसके अलावा माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंटी के आधार पर अमित लालदेव (पिता मिथलेश लालदेव), ग्राम सोनकी, थाना सोनकी को भी गिरफ्तार किया गया।
रैयाम थाना की कार्रवाई
माननीय न्यायालय द्वारा जारी NBW वारंट के आधार पर राहुल पासवान (पिता स्व. सहदेव पासवान), ग्राम नया गांव, थाना रैयाम, जिला दरभंगा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
तिलकेश्वर थाना की कार्रवाई
नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें
1. छतरी साह (पिता रामजी साह), सा० गोलमा, थाना तिलकेश्वर
2. आजाद सदा (पिता अशोक सदा), सा० कुंजभवन, थाना नदी
3. शंभू यादव (पिता जगदीश यादव), सा० + थाना तिलकेश्वर
तीनों जिला दरभंगा के निवासी हैं।
बहेड़ा थाना की कार्रवाई
बहेड़ा थाना कांड संख्या 512/25, धारा 109 BNS के अभियुक्त
1. शिवजी यादव
2. लखन यादव
दोनों पिता नेहाली यादव, सा० घोंगिया को गिरफ्तार किया गया।
इसके साथ ही बहेड़ा थाना कांड संख्या 513/25 के अभियुक्त
1. ढोलाई यादव (पिता स्व. जीवछ यादव)
2. शंभू यादव (पिता ढोलाई यादव)
3. बेला यादव (पिता पुलिस यादव)
तथा बहेड़ा थाना कांड संख्या 118/26, धारा 30(A) के अभियुक्त रमन यादव (पिता गंगा यादव), सभी निवासी घोंगिया, थाना बहेड़ा, जिला दरभंगा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई
दरभंगा पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर सत्यापन के बाद उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया।
बड़गांव थाना की कार्रवाई
नशेड़ियों के खिलाफ छापेमारी में बड़गांव थाना पुलिस ने
1. गुगली सदा (पिता कारी सदा)
2. जीवछ सदा (पिता भुवनेश्वर सदा)
दोनों निवासी परसावा, थाना बड़गांव, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।
लहेरियासराय थाना में एसएसपी की अनुसंधान बैठक, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन व वारंटियों की गिरफ्तारी के निर्देश
दरभंगा के मनीगाछी थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप जब्त: बिना नंबर के टेंपो से 224.400 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक गिरफ्तार,टेम्पो के तहखाने से मिला नेपाली शराब।