बारात में बच्चे को कार से ठोकर के बाद विवाद, दो स्कॉर्पियो को लेकर बढ़ा मामला; दोनों पक्षों की प्राथमिकी, एक युवक गिरफ्तार
बारात में बच्चे को कार से ठोकर के बाद विवाद, दो स्कॉर्पियो को लेकर बढ़ा मामला; दोनों पक्षों की प्राथमिकी, एक युवक गिरफ्तार
बारात में बच्चे को कार से ठोकर के बाद विवाद, दो स्कॉर्पियो को लेकर बढ़ा मामला; दोनों पक्षों की प्राथमिकी, एक युवक गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /सिंहबाड़ा
दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र के राढ़ी गांव में 7 मार्च की रात बारात के दौरान हुए एक सड़क हादसे के बाद विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया। अब इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 मार्च की रात बारात में शामिल एक कार से गांव के एक बच्चे को ठोकर लग गई थी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बारात में शामिल दो स्कॉर्पियो वाहनों को घेर कर अपने कब्जे में ले लिया।
बताया जाता है कि अगले दिन गांव में पंचायत बैठाई गई, जिसमें आपसी सहमति से एक लाख रुपये में मामला सुलझाने की बात तय हुई। आरोप है कि इस समझौते के तहत वाहन मालिक की ओर से 50 हजार रुपये दिए गए, जिसमें 20 हजार रुपये नगद और 30 हजार रुपये मुखिया के बैंक खाते में भेजे गए।
इसी बीच, ग्रामीणों द्वारा बाद में डेढ़ लाख रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि इसके बाद कई दिनों तक मामले को टालते हुए रखा गया।
उधर, वाहन मालिक पक्ष की ओर से जाले थाना में आवेदन देकर दो स्कॉर्पियो वाहनों को ग्रामीणों द्वारा जबरन रोक कर रखने और बाद में गायब कर देने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में थाना में लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।
वहीं दूसरी ओर, ग्रामीण पक्ष की ओर से भी आज जाले थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
जाले थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी