लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्कोर कार्यकरणी एवं रोक सूची समिति की बैठक

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला स्कोर कार्यकरणी समिति एवं रोक सूची समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित एवं महत्वपूर्ण मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों से लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मामलों का निष्पादन अब तक लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे मामलों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति की अद्यतन रिपोर्ट समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया।
अंत में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करें तथा लंबित मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें।