ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
ईद, रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के निर्देशन में रविवार को जिले के विभिन्न थानों में आगामी पर्व ईद, रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस क्रम में विश्वविद्यालय थाना, भालपट्टी थाना एवं बहेड़ी थाना परिसर में थानाध्यक्षों की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्ति, शांति समिति के सदस्य तथा ग्रामीणों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित लोगों से आगामी पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाने की अपील की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित थाना को देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली खबरों को सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से प्रसारित न करें। यदि ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे सभी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे।