डीएमसीएच में पांच दिनों से थायरॉयड जांच बंद, मरीज परेशान
डीएमसीएच में पांच दिनों से थायरॉयड जांच बंद, मरीज परेशान
डीएमसीएच में पांच दिनों से थायरॉयड जांच बंद, मरीज परेशान
दस्तक 7मीडिया /अफजल खान
दरभंगा स्थित डीएमसीएच के क्लीनिकल पैथोलॉजी विभाग में पिछले पांच दिनों से थायरॉयड की जांच ठप पड़ी है। इसके कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में उन्हें निजी पैथोलॉजी लैब का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। इस बीच अस्पताल परिसर में बिचौलियों की सक्रियता भी बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, मशीन खराब होने की वजह से जांच सेवा बाधित है। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दे दी गई है, लेकिन अब तक मशीन को दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
गौरतलब है कि थायरॉयड से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, खासकर महिलाओं में इस जांच की जरूरत अधिक पड़ती है।
उपाधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जांच सेवा को जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।