ट्रक से बचने के दौरान पलटी बाइक, बीए छात्र गंभीर

दस्तक 7मीडिया /अफजल खान

एनएच-27 पर मनीगाछी थाना क्षेत्र के राजे टॉल प्लाजा के पास सोमवार को एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि आगे चल रहे ट्रक के अचानक मुड़ने से बचने के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
घायल युवक को तत्काल स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। हादसे में युवक के सिर पर गहरी चोट आई है।
घायल की पहचान मधुबनी जिले के झंझारपुर थाना क्षेत्र स्थित मदनपुर वार्ड-6 निवासी विमल चौपाल के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार चौपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नीतीश बीए पार्ट-वन का छात्र है और परीक्षा देकर पंडौल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मनीगाछी कट के पास यह हादसा हो गया।