लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का डीएसपी ने दिया निर्देश, लहेरियासराय थाना में की समीक्षा बैठक
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का डीएसपी ने दिया निर्देश, लहेरियासराय थाना में की समीक्षा बैठक
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का डीएसपी ने दिया निर्देश, लहेरियासराय थाना में की समीक्षा बैठक
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन को लेकर डीएसपी राजीव कुमार ने लहेरियासराय थाना परिसर में समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में लहेरियासराय थाना अध्यक्ष सहित थाना के कई पुलिस पदाधिकारी और कांडों के अनुसंधानकर्ता मौजूद थे।
बैठक के दौरान डीएसपी राजीव कुमार ने थाना में दर्ज विभिन्न लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने एक-एक मामले की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं से पूछताछ की और कांडों के निष्पादन में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी ली।
डीएसपी ने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि गंभीर मामलों में अनुसंधान में तेजी लाते हुए साक्ष्य संकलन और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को जल्द न्याय मिल सके।
उन्होंने यह भी कहा कि कांडों के अनुसंधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध तरीके से केस डायरी अपडेट करने और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में थाना अध्यक्ष अमित कुमार और पर्यवेक्षी पदाधिकारी ने भी लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन के लिए पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक सुझाव दिये । वहीं डीएसपी श्री कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को नियमित रूप से कांडों की समीक्षा करने और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।