आपूर्ति अंचल में मनाया गया अभियंता दिवस।

दरभंगा/

अभियंता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति अंचल के अधीक्षण अभियन्ता सीताराम पासवान द्वारा अपने कार्यालय में यह दिवस मनाया। जिले के सभी अभियंताओं के साथ केक काटकर हर्ष उल्लास के साथ अभियंता दिवस  मनाया गया। कार्यालय के सभी अभियंताओं को बेहतर प्रदर्शन को लेकर प्रशंशा करते हुए कहा कि हम अपने कार्यों को गुणवता के साथ और बेहतर बनाए।यही नहीं  दरभंगा अंचल के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा दिया जा सके । इस अवसर पर कहा कि अधीक्षण अभियन्ता सीताराम पासवान  द्वारा बताया गया कि महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के जन्मदिन को लोग अभियन्ता दिवस के रूप में मनाते हैं। इंजीनियर जीवन के हर क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विकासात्मक कार्यों को अंजाम देते हैं।