अनुमंडल के 17 सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बने अवर पुलिस निरीक्षक, एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने पदोन्नति प्राप्त करने वालों के बीच स्टार प्रदान कर दिया शुभकामना।
नीलेश / बिरौल।
अनुमंडल पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को स्टार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अनुमंडल के विभिन्न थानाओं में पदस्थापित दो दर्जन से अधिक सहायक अवर निरीक्षक एवं पीटीसी को एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने स्टार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया साथ ही शुभकामना दी।
पदोन्नति प्राप्त करने वालों में से 17 सहायक अवर पुलिस निरीक्षक को अवर पुलिस निरीक्षक एवं 10 पीटीसी को सहायक अवर निरिक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। सहायक अवर पुलिस निरीक्षक से अवर पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने वालों में एसडीपीओ कार्यालय के रीडर राजेश्वर झा,बिरौल थाना के हरेन्द्र साह एवं सुदीश कुमार पाल , कुशेश्वरस्थान थाना के सुनील कुमार सिंह,निर्मला कुमारी,उमाशंकर राम, रविन्द्र कुमार पांडेय, संजय कुमार राय एवं पवन कुमार पासवान।घनश्यामपुर थाना के मुनि पाल,गोपाल कुमार गुप्ता एवं लक्षण सिंह।जमालपुर थाना के अजित कुमार, सुर्यबली यादव हैं।इसी प्रकार बड़गांव ओपी के मिथलेश कुमार,शिव राम तथा तिलकेश्वर ओपी के मंगल राम मुख्य हैं। वहीं बिरौल थाना के पीटीसी जय नारायण यादव, नितेश कुमार दुवे,सुधीर कुमार सिंह, कुशेश्वरस्थान थाना के अभय कुमार सिंह, रूपेन्द्र कुमार सिंह,अजित टोपो, घनश्यामपुर थाना के राजेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह,जमालपुर थाना के दीपक सिंह के अलावे तिलकेश्वर ओपी के मो.एहतेशाम खान को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया है।जिन्हें स्टार लगा कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में
एसडीपीओ ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने वर्दी का सम्मान रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के जनता की सेवा करने का निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वरीयता एवं योग्यता के आधार पर अनुमंडल के सभी थाना में कार्यरत 27 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति मिला है। जिसे स्टार लगाकर प्रोत्साहित किया गया है। मौके पर पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा उपस्थित थे।

