AI से बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करना विकास यादव को पड़ा महंगा, गया से युवक गिरफ्तार; महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं :प्रियंका झा
दस्तक 7 मीडिया, दरभंगा/गया
सोशल मीडिया के दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक का दुरुपयोग एक गंभीर सामाजिक और कानूनी समस्या बनता जा रहा है। कुछ लोग महज लाइक, कमेंट और सस्ती लोकप्रियता के लिए किसी की प्रतिष्ठा से भी खिलवाड़ करने से नहीं हिचक रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया जिले से सामने आया है, जिसने समाज में नाराजगी पैदा कर दी है।

