लखीसराय एसपी अवदेश दीक्षित लंबी छुट्टी पर, वैभव शर्मा को अतिरिक्त प्रभार, 2 मार्च से 5 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत, आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संभालेंगे लखीसराय का प्रभार
लखीसराय एसपी अवदेश दीक्षित लंबी छुट्टी पर, वैभव शर्मा को अतिरिक्त प्रभार, 2 मार्च से 5 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत, आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संभालेंगे लखीसराय का प्रभार
लखीसराय एसपी अवदेश दीक्षित लंबी छुट्टी पर, वैभव शर्मा को अतिरिक्त प्रभार,
2 मार्च से 5 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत, आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संभालेंगे लखीसराय का प्रभार
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना की ओर से जारी आदेश के अनुसार लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवदेश दीक्षित को निजी पारिवारिक कारणों से लंबी छुट्टी स्वीकृत की गई है। यह आदेश 15 मार्च 2026 को जारी किया गया है।
गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अधिसूचना के आलोक में अवदेश दीक्षित, भा.पु.से. (2019 बैच) को 2 मार्च 2026 से 5 अगस्त 2026 तक अर्जित अवकाश (Earned Leave) स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही 1 मार्च 2026 को एक दिन का प्रिफिक्स अवकाश भी जोड़ा गया है।
आदेश के अनुसार अवकाश की इस अवधि के दौरान बिहार के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में साइबर अनुसंधान एवं अभियान के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा को लखीसराय एसपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अगले आदेश तक लखीसराय जिले के पुलिस अधीक्षक के कार्यों का भी संचालन करेंगे।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिया है कि वैभव शर्मा तत्काल प्रभाव से लखीसराय एसपी का प्रभार ग्रहण कर इसकी अनुपालन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय, पटना को उपलब्ध कराएं।
डीएमसीएच में चोरी करते रंगे हाथ धराया उचक्का, पोस्टमार्टम हाउस की छत पर काट रहा था एसी का कॉयल
ईमानदार न्यायिक पदाधिकारी को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाने की मांग, मुख्य न्यायाधीश से की गई अपील,अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महामंत्री सुशील कुमार चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा: ईमानदारी की सजा नहीं, सम्मान मिलना चाहिए।