डीएमसीएच में चोरी करते रंगे हाथ धराया उचक्का, पोस्टमार्टम हाउस की छत पर काट रहा था एसी का कॉयल
डीएमसीएच में चोरी करते रंगे हाथ धराया उचक्का, पोस्टमार्टम हाउस की छत पर काट रहा था एसी का कॉयल
डीएमसीएच में चोरी करते रंगे हाथ धराया उचक्का, पोस्टमार्टम हाउस की छत पर काट रहा था एसी का कॉयल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के पोस्टमार्टम हाउस परिसर में रविवार की शाम एसी का कॉयल काटते एक उचक्के को सुरक्षा कर्मियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में उसे बेंता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से परिसर में लगातार एसी के कॉयल काटे जाने की घटनाओं से सुरक्षा कर्मी सतर्क थे। चोर को पकड़ने के लिए वे पहले से ही घात लगाए हुए थे। इसी दौरान एक युवक पोस्टमार्टम हाउस की छत पर चढ़कर एसी का कॉयल काटने की कोशिश कर रहा था।
सुरक्षा कर्मियों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी युवक को बेंता थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह पहले हुई चोरी की घटनाओं में शामिल था या नहीं। वहीं, यह भी देखा जा रहा है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी या आवेदन नहीं मिलने की स्थिति में उसे छोड़ दिया जाएगा।
जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
लखीसराय एसपी अवदेश दीक्षित लंबी छुट्टी पर, वैभव शर्मा को अतिरिक्त प्रभार, 2 मार्च से 5 अगस्त तक अवकाश स्वीकृत, आर्थिक अपराध इकाई के एसपी संभालेंगे लखीसराय का प्रभार