जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा। नगर पुलिस अधीक्षक ने रविवार को जाले थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, मालखाना समेत विभिन्न अभिलेखों की जांच की गई।
साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए हत्या, लूट व डकैती जैसे संगीन मामलों में फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों को वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती और बैंक एटीएम की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। थानाध्यक्ष को पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।