डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लेने के आरोप में सकतपुर डायल-112 के पुलिस अधिकारी निलंबित
डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लेने के आरोप में सकतपुर डायल-112 के पुलिस अधिकारी निलंबित
डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लेने के आरोप में सकतपुर डायल-112 के पुलिस अधिकारी निलंबित
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस ने सकतपुर थाना क्षेत्र के डायल-112 में पदस्थापित पुलिस अधिकारी रामाधार सिंह को निलंबित कर दिया है। उन पर डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लेने का आरोप लगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन में बताया गया कि सकतपुर थाना डायल-112 में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक रामाधार सिंह ने डीजे लदे पिकअप वाहन चालक से पैसे लिए। इस घटना से पुलिस की छवि धूमिल होने की बात कही गई है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक बहेड़ा ने वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा को कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन सौंपा। प्रतिवेदन के आलोक में तत्काल प्रभाव से रामाधार सिंह को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, दरभंगा रहेगा।