दरभंगा में 18 मार्च को मेगा कैंपस प्लेसमेंट, विभिन्न कंपनियों में 1650 पदों पर भर्ती

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) दरभंगा में 18 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी संस्थान के प्राचार्य ने दी।

उन्होंने बताया कि इस कैंपस प्लेसमेंट में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और कुल 1650 पदों पर भर्ती की जाएगी।

गौतम सौरव कंपनी द्वारा 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए योग्यता आईटीआई (सरकारी/निजी) तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,785 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

वहीं टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (कर्नाटक) द्वारा 500 पदों पर केवल महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक तक निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को ₹13,285 प्रतिमाह वेतन के साथ ₹1,000 बोनस तथा मुफ्त आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी।

डिक्सन टेक्नोलॉजीज (नोएडा) द्वारा 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता 10वीं से स्नातक तक निर्धारित है और चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,785 प्रतिमाह वेतन के साथ भोजन सुविधा दी जाएगी।

बंसल स्टील एंड पावर (चेन्नई) द्वारा 400 पदों पर आईटीआई पास अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें ₹16,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त वीए टेक वाबैग लिमिटेड (चेन्नई) द्वारा 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यता आईटीआई/डिप्लोमा/बी.टेक निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को ₹9,000 से ₹13,000 प्रतिमाह वेतन के साथ आवास एवं वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई दरभंगा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।