जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एलपीजी गैस,भ्रामक सूचनाओं पर नहीं दे ध्यान
जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एलपीजी गैस,भ्रामक सूचनाओं पर नहीं दे ध्यान
जिले में पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है एलपीजी गैस,भ्रामक सूचनाओं पर नहीं दे ध्यान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इन पदाधिकारियों की उपस्थिति में गैस सिलेंडरों का वितरण कराया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारू रूप से चलती रहे।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलांतर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेंसियों द्वारा 14 मार्च को 14,925 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 10,558 सिलेंडर एजेंसियों के पास शेष हैं।
इसके अतिरिक्त 15 मार्च 2026 को जिले में 14,623 एलपीजी गैस सिलेंडर आने की संभावना है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना से बचें।
जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।