एलपीजी गैस आपूर्ति में हो रही कठिनाइयों के समाधान के लिए आपदा विभाग में नियंत्रण कक्ष संचालित,आज तक 132 शिकायतें प्राप्त

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष संचालित किया जा रहा है।
इस नियंत्रण कक्ष में अब तक कुल 132 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा सभी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (एमओ) को अग्रेतर कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06272-245055 है, जिस पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखंड से 61, बहादुरपुर प्रखंड से 38, बिरौल प्रखंड से 08, घनश्यामपुर प्रखंड से 03, सिंहवाड़ा प्रखंड से 06, तारडीह प्रखंड से 03, मनीगाछी प्रखंड से 01 तथा बेनीपुर प्रखंड से 03 शिकायतें शामिल हैं।
जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।